Swadeshi Samridhi Card : पतंजलि ने अपने ग्राहकों को विशेष छूट देने के लिए स्वदेशी समृद्धि कार्ड को लांच किया है। इस कार्ड के माध्यम से सभी ग्राहक पतंजलि के सभी प्रोडक्ट्स पर 5 से 10 प्रतिशत का छूट का लाभ प्राप्त कर सकते है। साथ ही कार्डधारी इन्सुरेंस भी कवर करता है। हम आपको बताना चाहते है की Swadeshi Samridhi Card को लांच किये हुए लगभग 8 साल हो गए है।
अगर आप भी पतंजलि का यह कार्ड बनाने के सोच रहें है और इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपके लिए यह लेख उपयोगी साबित होगा। इस लेख में हम आपको स्वदेशी समृद्धि कार्ड के बारे में जैसे कार्ड का फीस, कैसे बनाये, कितना बेनिफिट होगा इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे, जिसके लिए आप इस लेख को अंत पढ़ें।
Swadeshi Samridhi Card क्यों बनायें?
अगर आप भी पतंजलि का सामान (उत्पाद) खरीदारी करते है और कोई बचत नहीं होता है तो आप स्वदेशी समृद्धि कार्ड को अवश्य बना लें, जिससे आप सभी प्रोडक्ट्स पर 10% तक का लाभ उठा सकते है। यह कार्ड सिर्फ ऑफलाइन ही नहीं बल्कि Oder Me एप्प के द्वारा ऑनलाइन भी खरीदारी कर सकते है।
Swadeshi Samridhi Card बनाने का फीस कितना है?
पतंजलि ने कार्ड का शुल्क नाम मात्र का शुल्क रखा है। स्वदेशी समृद्धि कार्ड का शुल्क 100 रूपये (कर सहित) है। इस कार्ड का Renewal चार्ज सालाना 25 रूपये है, जो Auto Renewal हो जाता है। इस कार्ड में हमेसा 100 रूपये न्यूनतम राशि के रूप में लॉक रहता है। इस राशि को आप कार्ड बंद करवाते है तभी इस राशि का सामान खरीद कर शून्य कर सकते है।
पतंजलि स्वदेशी समृद्धि कार्ड बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज
यह कार्ड बनाने के लिए आपको कुछ जरुरी डाक्यूमेंट्स को आवेदन फॉर्म में भरना होगा, जिससे आपका कार्ड चालू होगा, दस्तावेजों का सूचि इस प्रकार निम्नलिखित है,
- कार्डधारी का नाम
- कार्डधारी का जन्म तिथि
- पिता या अभिवावक का नाम
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड या वोटर कार्ड का नंबर
- पैन कार्ड (अनिवार्य नहीं है)
- पता (जो आपके पहचान पत्र पर हो)
- ईमेल पता
- नामांकित व्यक्ति का नाम
- नामांकित व्यक्ति के साथ संबंध
- सिग्नेचर इत्यादि
जब आप यह कार्ड बनाएंगे तब आपसे यह सभी जानकारी आवेदन फॉर्म में भरना होगा इसके बाद आपका कार्ड ऑनलाइन सबमिट किया जायेगा।
How to Activate Swadeshi Samridhi Card
- सबसे पहले पतंजलि के रजिस्टर स्टोर पर जाये।
- वहां के सेल्समैन से बात करके बताये की हमें स्वदेशी समृद्धि कार्ड बनाना है।
- सेल्समैन आपको कार्ड से जुडी सभी जानकारी प्रदान करेंगे।
- जिसमें आपको कार्ड चालू करने के लिए 600 रूपये मांगे जायेंगे।
- 600 रूपये में आपका कार्ड का फीस 100 और कार्ड में हमेसा 100 रूपये न्यूनतम राशि के रूप में लॉक रहता है।
- 600 रूपये में आपका कार्ड चालू हो जायेगा जिसमे आप पहली बार 400 रूपये की खरीदारी कर सकते है।
Benefits of Swadeshi Samridhi Card
यह कार्ड के माध्यम से आप 5 से 10 प्रतिशत का छूट प्राप्त कर सकते है जो इस प्रकार दिया हुआ है –
| विवरण | राशि |
| कार्ड का मेम्बरशिप फीस | 100 रूपये (GST के साथ) |
| पहला रिचार्ज राशि | 500 रूपये या इससे अधिक |
| न्यूनतम राशि हमेशा | 100 रूपये |
| रिचार्ज की राशि और छूट की प्रतिशत | 4000 रूपये तक रिचार्ज पर 5% कैशबैक (अगले दिन) |
| 4001 से 7000 रूपये तक 7% कैशबैक | |
| एक महीना में अधिकतम कैशबैक | 490 रूपये |
| प्रतिदिन खरीदारी की सीमा | 20000 रूपये |
| कार्ड में अधिकतम जमा राशि | 50000 रूपये |
How to Online Recharge Swadeshi Samridhi Card
- स्वदेशी समृद्धि कार्ड के ऑफिसियल वेबसाइट swadeshisamridhi.com पर जायें।

- इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ऊपर राइट साइड में रिचार्ज का ऑप्शन दिखाई देगा।
- उस पर क्लीक करने के बाद एक न्यू पेज खुल जायेगा।

- न्यू पेज खुलने के बाद इसमें आप अपना कार्ड का 16 अंक दर्ज करें और उसके नीचे अमाउंट दर्ज करें, फिर सब्मिट बटन पर क्लीक करें।

- इसके बाद आपके स्क्रीन पर इस तरह दिखाई देगा, आपको जिससे पेमेंट करना है उस पर क्लिक करके पेमेंट कर दें।
अंत, इस तरह आप आसानी से घर बैठे स्वदेशी समृद्धि कार्ड को रिचार्ज कर सकते है।
Accidental Insurance Cover on Swadeshi Samridhi Card
अगर आप भी पतंजलि कार्डधारी है तो आपके कार्ड पर 2.5 से 5 लाख तक का जीवन दुर्घटना बीमा मुफ्त में मिलता है। यह जीवन दुर्घटना बीमा ICICI Lombard के द्वारा प्रदान की जाती है। इस बीमा के लिए कुछ शर्ते है जो इस प्रकार है –
स्थायी रूप से विकलांगता होने पर
अगर किसी कार्डधारी का दुर्घटना हो जाता है और वह स्थायी रूप से विकलांग हो जाते है तब वह इस बीमा के लिए क्लेम या दावा कर सकते है। जिसके लिए कार्ड के नियमानुसार कार्डधारी के कार्ड से पिछले 6 महीने में स्वदेशी समृद्धि कार्ड से 6000 रूपये की खरीदारी होनी चाहिए तभी यव मान्य होगा।
दुर्घटना से मृत्यु होने पर
अगर खुदा न खस्ता किसी कार्डधारी का दुर्घटना से मृत्यु हो जाती है तब उसके नामांकित व्यक्ति जीवन दुर्घटना बीमा के लिए दवा कर सकते है। जब दावा करेंगे तब आपके कार्ड पर यह देखा जायेगा की आप इस बीमा के लिए उत्तरदायी है या नहीं क्योंकि बीमा की राशि प्राप्त करने के लिए कार्ड से पिछले 6 महीने में स्वदेशी समृद्धि कार्ड से 6000 रूपये की खरीदारी होनी चाहिए तभी आपका बीमा क्लेम मान्य होगा।
नोट : बीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए टोलफ्री नंबर 18001804108 पर संपर्क करें।
Swadeshi Samridhi Card Customer Care
अगर आपको स्वदेशी समृद्धि कार्ड से कोई शिकायत है तो आप बेझिझक कस्टमर केयर को कॉल या फिर ईमेल कर सकते है जो इस प्रकार है –
- Toll free Number – 18001804108 / 18601800180 /01334610141
- Email Id – care.ssc@patanjaliayurved.org
Swadeshi Samridhi Card Mobile Number Change कैसे करें?
अगर आपका भी पतंजलि कार्ड में रजिस्टर नंबर बंद या खो गया है तो आप घर बैठे आसानी से मोबाइल नंबर चेंज कर सकते है जो इस प्रकार बताया हुआ है –
- सबसे पहले आप 7055217017 को अपने एंड्राइड मोबाइल में सेव करें।
- फिर इस व्हाट्सप्प नंबर पर अपना स्वदेशी समृद्धि कार्ड का फोटो या 16 अंक को भेजें।
- अब आप जो कार्ड चालू करते समय अपना पहचान नंबर दिए थे उसका ओरिजिनल का दोनों तरफ का फोटो भेजें।
- इसके बाद उसमे Old Mobile Number – XXXXXXXX92 लिख कर भेजें।
- फिर अपना New Mobile Number – XXXXXXXX92 लिख कर भेजें।
- इसके बाद आपके व्हाट्सप्प पर एक टोल फ्री नंबर आएगा जिस पर कॉल करके सत्यापन करें।
- सत्यापन होने के बाद आपके कार्ड में न्यू मोबाइल नंबर 24 से 48 घंटे में चेंज हो जायेगा।
| Important Links | |
| Swadeshi Samridhi Card Online Recharge | Click Here |
| Swadeshi Samridhi Card Official Website | Click Here |
| Home Page | Click Here |
निष्कर्ष
इस लेख Patanjali Swadeshi Samridhi Card में हम आपको कार्ड के बारे में पूरी जानकारी नहीं बल्कि विस्तार रूप से बतायें है जिससे आप भी यह कार्ड बना कर पतंजलि के सभी प्रोडक्ट्स पर 5 से 10 प्रतिशत का लाभ उठा सकते है। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के जानकारी पाने के लिए टारगेट करियर पर विजिट करते रहें।
Swadeshi Samridhi Card FAQ’S |
|
Q. What are the benefits of Swadeshi samridhi card? Get 5 to 10% discount benefit with Swadeshi Samriddhi Card and also free accident life insurance. |
|
Q. What is the cost of Patanjali card? Patanjali Swadeshi Samridhi Card costs just Rs.100 and you need to do a first top up of Rs.500 to get it activated. |
|
Q. What are the benefits of Patanjali membership? The benefit of taking Patanjali membership is that you get 5-7 percent discount on all products like grocery items, medicines and religious items. |
|
Q. What is the customer care number of Swadeshi samridhi card? The customer care number of Swadeshi Samridhi Card is 18001804108 on which you can contact in case of loss of card or any other problem. |